फॉण्ट कनवर्टर NEW

डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद हटाई गईं, अभिनंदन कुमार को मिली कमान

रांची: राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक अनुशासन को बनाए रखने के उद्देश्य से रांची पुलिस महकमे में एक नई कार्रवाई देखने को मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक अनुशासन को बनाए रखने के उद्देश्य से रांची पुलिस महकमे में एक नई कार्रवाई देखने को मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। विभागीय आदेश जारी कर उन्हें पुलिस लाइन क्लोज कर दिया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत दीपिका प्रसाद को पदमुक्त किए जाने के तुरंत बाद ही एसएसपी ने डोरंडा थाने में नए थाना प्रमुख की तैनाती भी कर दी है। इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार को डोरंडा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जारी किए गए आधिकारिक आदेश में नए थाना प्रभारी को अविलंब अपना पदभार ग्रहण करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है।

कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर रहेगा जोर

एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में नए थाना प्रभारी अभिनंदन कुमार को डोरंडा इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, बढ़ते अपराध पर लगाम कसने और आम नागरिकों के बीच पुलिसिंग को अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने की सख्त हिदायत दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram