Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»DMFT शासी परिषद की बैठक : खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर जोर
#Trending

DMFT शासी परिषद की बैठक : खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर जोर

By Muzaffar HussainOctober 6, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

East Singhbhum : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) शासी परिषद की बैठक सोमवार को टाउन हॉल, सिदगोड़ा में उपायुक्त सह डीएमएफटी अध्यक्ष कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, पोटका विधायक संजीव सरदार, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में DMFT मद से संचालित योजनाओं की प्रगति, भविष्य की प्राथमिकताएं और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि DMFT निधि का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और त्वरितता के साथ लक्षित समुदाय तक पहुंचे, यह प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि ग्राम सभा के माध्यम से प्राथमिकता आधारित योजनाओं की अनुशंसा करें और उनके क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि DMFT निधि का अधिकतम उपयोग स्थानीय विकास में हो सके।

बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने कहा कि DMFT योजनाओं की सफलता स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्यान्वयन पर निर्भर करती है। उन्होंने भवनहीन स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं, पोटका विधायक संजीव सरदार ने पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे ग्राम सभा के माध्यम से प्राथमिक योजनाओं का चयन करें, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि सीमित डीएमएफटी संसाधनों का समुचित उपयोग जरूरी है।

उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने बताया कि जिले में प्रत्यक्ष रूप से 196 और अप्रत्यक्ष रूप से 19 खनन प्रभावित पंचायतें हैं। अब तक कुल 14,169 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 9,675 योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा चुका है।

बैठक में मुखियाओं ने अपने-अपने पंचायतों की प्राथमिक आवश्यकताओं से संबंधित सुझाव दिए। अंत में उपायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों से योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक में उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

10 महीने से बंद पड़े ट्रक, लोहरदगा में हिंडालको गेट पर फूटा आक्रोश

June 17, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने DSE के फैसले को पलटा, दो शिक्षिकाओं को मिली बड़ी राहत

June 17, 2026

महिलाओं ने संभाली कमान, लंदन और दुबई तक पहुंची झारखंड के आमों की मिठास

June 17, 2026

RECENT ADDA.

गर्मी में बाहर के खाने को कहें ‘ना’, घर पर बनाएं चटपटा और सेहतमंद अचारी आलू

June 17, 2026

स्मृति-शेफाली का तूफान, नीदरलैंड को 95 रन से रौंदकर भारत की रिकॉर्ड जीत

June 17, 2026

10 महीने से बंद पड़े ट्रक, लोहरदगा में हिंडालको गेट पर फूटा आक्रोश

June 17, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने DSE के फैसले को पलटा, दो शिक्षिकाओं को मिली बड़ी राहत

June 17, 2026

महिलाओं ने संभाली कमान, लंदन और दुबई तक पहुंची झारखंड के आमों की मिठास

June 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.