Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक
#Trending

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक

By Muzaffar HussainMarch 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में 19 मार्च 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक की। इस बैठक में जिला के सभी सात विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस क्रम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभावार मतदाताओं की संख्या, हाई राइज बिल्डिंग/अपार्टमेंट में अवस्थित मतदान केन्द्र, EPIC वितरण, मतदान केन्द्रों के रैशनालाइजेशन, नये मतदाताओं की अहर्त्ता तिथि, फॉर्म 6, 7 एवं 8 आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा रांची जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 26 लाख 22 हजार 429 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 13 लाख 21 हजार 673 एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या 13 लाख 687 है जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 69 है। वहीं, जिला के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों की संख्या 2777 है।

मतदाता सूची से नाम विलोपित करने में सर्तकता बरतें

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ज्यादा से ज्यादा योग्य नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जागरुक करने को कहा। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को कहा कि मतदाता सूची से नाम विलोपित करने में सर्तकता बरतें और इसकी उचित मॉनिटरिंग करें। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अलग-अलग प्रपत्रों के लिए आवश्यक दस्तावेज की जानकारी प्रदान की गयी। उन्हें बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नये मतदाताओं के लिए वर्ष में चार अहर्त्ता तिथि निर्धारित की गयी है, जो 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर है।

भारतीय डाक विभाग द्वारा EPIC का वितरण

EPIC के वितरण के संबंध में सभी राजनीतिक दलों को बताया गया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा EPIC का वितरण किया जा रहा है। जिन कार्ड का वितरण नहीं हो पाया है उन्हें बीएलओ के माध्यम से वितरित कराया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा अनडिलिवर्ड EPIC की सूची की प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश सभी एआरओ को दिया गया। साथ ही, हाई राइज बिल्डिंग/अपार्टमेंट में स्थित मतदान केन्द्र, मतदान केन्द्रों के रैशनालाइजेशन और 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही गयी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कागजों पर गांव, हकीकत में शहर; देश में बनेगी तीसरी नई श्रेणी

June 24, 2026

JSCA स्टेडियम में JPL फाइनल के दौरान भगदड़, स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

June 23, 2026

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

RECENT ADDA.

पूजा में कपूर क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानिए इसके धार्मिक, वैज्ञानिक और वास्तु लाभ

June 24, 2026

कागजों पर गांव, हकीकत में शहर; देश में बनेगी तीसरी नई श्रेणी

June 24, 2026

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत की दुश्मन, स्याही से कैंसर का खतरा

June 24, 2026

क्या रूस-यूक्रेन जंग में सीधे उतरेगा बेलारूस? विपक्ष का बड़ा दावा

June 24, 2026

ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरे पर टिकी नजरें

June 24, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.