फॉण्ट कनवर्टर NEW

जिला प्रशासन का अनोखा कदम : पेंशन दरबार-सह-सेवा निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

Ranchi News : रांची जिला प्रशासन ने शिक्षकों के सम्मान और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एक विशेष पहल की है। 31 जुलाई 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में पेंशन दरबार-सह-सेवा निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची जिला प्रशासन ने शिक्षकों के सम्मान और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एक विशेष पहल की है। 31 जुलाई 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में पेंशन दरबार-सह-सेवा निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व उप विकास आयुक्त रांची सौरभ भुवनिया ने किया, जो जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कुल 6 सेवानिवृत्त शिक्षकों को मोमेंटो और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशासन ने सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को उनके सेवानिवृत्ति के दिन सभी पेंशन और रिटायरमेंट लाभ प्रदान कर एक मिसाल कायम की। यह पहल इस बात का प्रमाण है कि अब रिटायरमेंट के बाद महीनों तक लाभ के इंतजार का दौर खत्म हो रहा है और शिक्षक सम्मानपूर्वक अपनी नई जीवन यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।

सम्मानित किए गए शिक्षक

  • शकुन्तला राशि (रामवि जगन्नाथपुर राँची-2)
  • शमीम अहमद (स.शि. रा.म.वि. मसमोनो)
  • कमलावती टोपनो (स.शि. रा.बुनियादी विद्यालय टेरों, बेड़ों)
  • पुष्पा रानी (प्रधानाध्यापिका, रा.लक्ष्मी गजेन्द्र मध्य विद्यालय, इटकी)
  • श्यामलाल मुण्डा (स.शि. उत्क.म.वि. बामनी, सिल्ली)
  • कृष्णा महतो (स.शि. रा.प्रा.वि. खपचाबिडा, सिल्ली)

उप विकास आयुक्त श्री भुवनिया ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक पहल है जिसमें शिक्षकों को उनकी सेवा के अंतिम दिन ही पेंशन लाभ मिलना शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा, “सेवानिवृत्ति का मतलब जीवन से दूरी नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत है। शिक्षक अपने अनुभव और ज्ञान से समाज की सेवा जारी रख सकते हैं।”

उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक और उनकी टीम की इस सफल आयोजन के लिए सराहना की। साथ ही, सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों से अपील की कि वे खुद को व्यस्त रखें और समाज में अपने अनुभव का योगदान दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram