Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | रांची में भूमि की प्रकृति बदलकर खरीद-बिक्री पर जिला प्रशासन सख्त
#Trending

रांची में भूमि की प्रकृति बदलकर खरीद-बिक्री पर जिला प्रशासन सख्त

उपायुक्त ने भूमि माफियाओं पर कसी लगाम
By Muzaffar HussainJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : रांची जिले में भूमि की प्रकृति बदलकर अवैध रूप से खरीद-बिक्री किए जाने के मामलों को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने इस बाबत कई अहम निर्देश दिए।

कांके अंचल के चामा, बुकरु और नगड़ी इलाकों से जमीन की प्रकृति बदलकर जाली दस्तावेजों के आधार पर बेदखली की शिकायतें मिलीं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने भूमि निबंधन और म्यूटेशन पर रोक लगाने का निर्देश अगले आदेश तक दे दिया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है, जिसमें एसएआर, डीसीएलआर और एएसओ शामिल होंगे।

इसी प्रकार कुम्हरिया मौजा में भी ऑनलाइन छेड़छाड़ की शिकायत सामने आई, जिसके लिए एक अलग तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। उपायुक्त ने इन सभी मामलों की जानकारी विभागीय सचिव और आयुक्त को प्रतिलिपि के रूप में भेजने का भी निर्देश दिया।

जनता दरबार में बुढ़ापे में अपनी जमीन बचाने पर एक बुजुर्ग जितेंद्र कुमार सिंह भावुक हो उठे और उपायुक्त को धन्यवाद देते हुए कहा कि भू-माफियाओं से उनकी जमीन को बचा लिया गया है।

वहीं, बुंडू के एक नागरिक की रसीद जारी न होने पर संबंधित कर्मचारी को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा एनएचएआई परियोजना में अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की देरी पर उपायुक्त ने भू-अर्जन पदाधिकारी से रिपोर्ट मांगी और एक सप्ताह में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में राजस्व, पेंशन, भूमि विवाद और प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Changing the nature of land Ranchi Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri Janata Darbar Ranchi 2025 Land mafia action Jharkhand stop land mutation उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री जनता दरबार रांची 2025 भू-माफिया कार्रवाई झारखंड भूमि प्रकृति बदलना रांची भूमि म्यूटेशन रोक
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.