Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»रांची बंद को लेकर जिला प्रशासन सख्त, कार्रवाई की दी हिदायत
#Trending

रांची बंद को लेकर जिला प्रशासन सख्त, कार्रवाई की दी हिदायत

By Muzaffar HussainMarch 21, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। 22 मार्च 2025 को विभिन्न सरना समिति द्वारा आहुत रांची बंद एवं चक्का जाम काे लेकर जिला प्रशासन काफी सख्त हैै। बंद से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उपायुक्त ने इस बाबत आम सूचना जारी करते हुए कहा है विभिन्न स्त्रोतों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि सीरम टोली फ्लाईओवर को लेकर कतिपय सरना समिति के सदस्यों द्वारा रांची बंद एवं चक्का जाम का आह्वान किया गया है। यह भी गोपनीय सूचना प्राप्त हुई है कि कुछ बंद समर्थक द्वारा हो-हंगामा/उपद्रव/तोड़ फोड़ की साजिश की जा रही है। जिला प्रशासन बंद आह्वान करने वाले सभी संगठन एवं व्यक्ति से अपील करती है कि इस अवधि में सभी गतिविधियां विधिसम्मत एवं शांतिपूर्ण होनी चाहिए। किसी भी व्यावसायिक वर्ग/ वाहन चालक पर, किसी के भी द्वारा, किसी भी प्रकार का दबाब/ बल प्रयोग, किसी भी हाल में नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा इस अवधि में विधानसभा सत्र जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां और सेंट जेवियर्स कॉलेज एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विभिन्न परीक्षा का आयोजन हो रहा है। जिला प्रशासन यह सख्त हिदायत देता है कि बंद/चक्का जाम में शामिल किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी महानुभाव/छात्र/छात्राओं/शिक्षण संस्थान के सदस्यों और जनसामान्य को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी, आवागमन में रोक-टोक किसी के द्वारा उत्पन्न नहीं की जानी चाहिए। यदि बंद/चक्का जाम में शामिल किसी भी व्यक्ति के द्वारा या अन्य व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भी गैर कानूनी कार्य किया जाता है तो प्रशासन उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026

RECENT ADDA.

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026

चैनपुर के कातिंग पंचायत में विकास की नई पहल, 500 मीटर सड़क निर्माण शुरू

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.