फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में नि:शुल्क नेत्र सेवा, मरीजों को छाता व चश्मा वितरण

Jamshedpur news: आयुष्मान दिवस के अवसर पर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 मोतियाबिंद मरीजों के बीच छाता वितरित कर उनका सम्मान किया गया। इससे पहले इन सभी मरीजों

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: आयुष्मान दिवस के अवसर पर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 मोतियाबिंद मरीजों के बीच छाता वितरित कर उनका सम्मान किया गया। इससे पहले इन सभी मरीजों का एक माह के अंतराल में दोनों आंखों का फेको सर्जरी के माध्यम से सफल ऑपरेशन कर नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया था।
कार्यक्रम में मरीजों को दवाइयां और चश्मा भी उपलब्ध कराया गया तथा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आनंद मार्ग द्वारा बताया गया कि संस्था पिछले कई वर्षों से आयुष्मान योजना और डीबीसीएस यानी राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दृष्टि सेवा अभियान चला रही है। इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को आंखों से संबंधित उपचार और सर्जरी की सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जा रही है।
संस्था के सहयोग से हर वर्ष लगभग एक हजार मरीजों का पूर्णिमा नेत्रालय के साथ मिलकर इलाज किया जाता है। जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से जांच शिविर आयोजित कर मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान की जाती है और उनका फेको सर्जरी के जरिए नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण कराया जाता है।
आनंद मार्ग के सदस्यों ने बताया कि 30 अप्रैल 2018 को आयुष्मान योजना की शुरुआत हुई थी, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आयुष्मान दिवस के इस अवसर पर संस्था ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखकर पीड़ित मानवता की सहायता की जाती रहेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram