फॉण्ट कनवर्टर NEW

निगम के कॉम्पैक्टर से टकराई अनियंत्रित कार, गढ़वा के दिलीप तिवारी का निधन

रांची: राजधानी में शुक्रवार (27 मार्च) को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें पंचशील नगर निवासी दिलीप कुमार तिवारी का असामयिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब एक अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे खड़े रांची नगर निगम की वेस्ट कलेक्शन एजेंसी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी में शुक्रवार (27 मार्च) को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें पंचशील नगर निवासी दिलीप कुमार तिवारी का असामयिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब एक अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे खड़े रांची नगर निगम की वेस्ट कलेक्शन एजेंसी ‘मेसर्स ज़ोंटा’ के कॉम्पैक्टर वाहन से जा टकराई।

निगम की तत्परता और सहायता

घटना की सूचना मिलते ही रांची नगर निगम की टीम मौके पर पहुँची और घायल श्री तिवारी को तुरंत नजदीकी सिटी अस्पताल पहुँचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया गया। दिवंगत दिलीप तिवारी मूल रूप से गढ़वा जिले के रहने वाले थे।

परिजनों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

रांची नगर निगम ने इस दुखद घड़ी में संवेदनशीलता दिखाते हुए गढ़वा जिला प्रशासन से संपर्क साधा है। निगम ने अनुरोध किया है कि पीड़ित परिवार को सभी प्रासंगिक जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, जिस पर जिला प्रशासन ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। इसके अलावा, निगम ने एनडीसी (NDC) से वार्ता कर सड़क सुरक्षा बीमा के तहत क्लेम की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

तत्काल राहत राशि प्रदान की गई

नगर निगम ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए तत्काल सहायता के रूप में ₹20,000 की नकद राशि प्रदान की है। निगम प्रशासन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram