फॉण्ट कनवर्टर NEW

वाहन जांच में दंपति से बदसलूकी मामले में थानाध्यक्ष समेत पूरी टीम पर गिरी गाज!

Bihar News: मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान दंपति से बदसलूकी और मारपीट के मामले ने पूरे पुलिस महकमे की साख पर बट्टा लगा दिया है। वायरल वीडियो और पीड़ित दंपति के बयान के आधार पर चंपारण रेंज के डीआईजी हरि

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान दंपति से बदसलूकी और मारपीट के मामले ने पूरे पुलिस महकमे की साख पर बट्टा लगा दिया है। वायरल वीडियो और पीड़ित दंपति के बयान के आधार पर चंपारण रेंज के डीआईजी हरि किशोर राय ने सख्त कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष एसआई आरिफ हुसैन, एसआई इंद्रकांत कुमार और एसआई मोहिनी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, घटना में शामिल होमगार्ड जवान सुरेंद्र साह का अनुबंध समाप्त करने की अनुशंसा भी जिला समादेष्टा को भेज दी गई है।

इस खबर को भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण में पुलिस की शर्मनाक करतूत: दंपति संग मारपीट का वीडियो वायरल

घटना बीते रविवार रात की है, जब छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में पुलिस टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान भितहां बनकट निवासी पिंटू कुमार अपनी पत्नी अनुराधा कुमारी के साथ बाइक से गुजर रहे थे। आरोप है कि अंधेरे में खड़ी पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक आगे निकल गई। इससे नाराज पुलिसकर्मी पीछा करते हुए दंपति के पास पहुंचे और डंडे का भय दिखाते हुए आईकार्ड मांगा।

पीड़ित पिंटू ने जब उनसे अपने ‘गुनाह’ के बारे में पूछा, तो पुलिसकर्मी भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। पति को पिटता देख अनुराधा बचाने आगे आईं, तो उनके साथ भी पुरुष पुलिसकर्मियों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन थानाध्यक्ष के सामने ही उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी।

घटना के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने पहले ही एसआई अनुज कुमार को निलंबित करते हुए जांच का जिम्मा सदर डीएसपी को सौंपा था। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी हरि किशोर राय ने स्वयं जांच की और सभी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram