फॉण्ट कनवर्टर NEW

चुनावी सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, वेयर हाउस पहुंचकर CCTV और व्यवस्थाओं की जांच

Chatra News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप वेयर हाउस

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप वेयर हाउस में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वेयर हाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए उनकी कार्यशीलता की जांच की। निरीक्षण के क्रम में सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध संतोषजनक एवं क्रियाशील पाए गए।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा एवं रख-रखाव में पूरी सतर्कता बरतने तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार, निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram