फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

झारखंड में 17 अगस्त तक तेज हवाओं संग छिटपुट बारिश, विभाग का अलर्ट

Jharkhand News: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कई जिलों में 17 अगस्त तक छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसके साथ ही, 30 से 40

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jharkhand News: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कई जिलों में 17 अगस्त तक छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसके साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सबसे ज्यादा बारिश गढ़वा में दर्ज

पिछले 24 घंटों में झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हुई। गढ़वा जिले के बिशनपुर प्रखंड में सबसे अधिक 58.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा भंडारिया में 43 मिलीमीटर, बड़गड़ में 42 मिलीमीटर, मनोहरपुर में 34 मिलीमीटर, गुमला जिले के चैनपुर में 33 मिलीमीटर और मैथन डीवीसी में 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

राजधानी रांची में दिनभर बादल

गुरुवार की सुबह से ही राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही, जिससे कामकाजी लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तापमान में मामूली गिरावट

बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जमशेदपुर में 35 डिग्री, डाल्टनगंज में 34.2 डिग्री, बोकारो में 35.2 डिग्री और चाईबासा में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। साथ ही, किसानों को भी फसलों की सुरक्षा और खेतों में कार्य करते समय सावधानी बरतने को कहा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram