देवघर में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद

Deoghar News: झारखंड के देवघर पुलिस ने शुक्रवार को दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिमकार्ड और बाइक बरामद की। पकड़े गए अमन कुमार चौधरी और विजय कुमार चौधरी, दोनों भाई हैं और देवघर के रिखिया

Deoghar News: झारखंड के देवघर पुलिस ने शुक्रवार को दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिमकार्ड और बाइक बरामद की। पकड़े गए अमन कुमार चौधरी और विजय कुमार चौधरी, दोनों भाई हैं और देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास रहते हैं। पुलिस के अनुसार विजय कुमार पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि पीड़ित राकेश रोशन के आवेदन के बाद मामला सामने आया, जिसमें 15 सितंबर की रात को दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनका मोबाइल और पैसे छीन लिए। बाद में उनके खाते से 80,000 रुपए और अगले दिन पत्नी के खाते से 11,418 रुपए अमन चौधरी के खाते में ट्रांसफर हो गए। जांच में पता चला कि यह वारदात अमन कुमार चौधरी ने अपने छोटे भाई विजय के साथ मिलकर अंजाम दी।

एसपी के मुताबिक, प्राथमिकी दर्ज करने के बाद साइबर थाना की टीम ने छापेमारी की और दोनों को घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि कहीं वे किसी बड़े साइबर गिरोह से जुड़े तो नहीं हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस साइबर अपराध के नेटवर्क और अन्य घटनाओं की भी पड़ताल कर रही है ताकि क्षेत्र में बढ़ती डिजिटल ठगियों पर रोक लगाई जा सके।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.