फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में सुबह घनी धुंध, पलामू-गढ़वा में भारी बारिश की संभावना

झारखंड में शुक्रवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के कारण राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में शुक्रवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के कारण राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

रांची में सुबह छाई रही घनी धुंध

राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह घनी धुंध देखने को मिली। कई इलाकों में कम दृश्यता के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

संताल परगना में भी बारिश के आसार

गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट

मौसम में बदलाव के कारण झारखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 2.3 डिग्री तक की गिरावट आई है। बारिश और तेज हवा के कारण मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है।

पलामू और गढ़वा में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पलामू और गढ़वा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram