फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में डेंडराइट गैंग का पर्दाफाश, चोरी का सामान बरामद, चार हिरासत में

Chaibasa: शहर में इन दिनों डेंडराइट गैंग की सक्रियता ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर छोटे गुमटी, ठेला और अस्थायी दुकानों को निशाना बनाकर रात के समय ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, जिससे व्यवसायियों में दहशत का

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: शहर में इन दिनों डेंडराइट गैंग की सक्रियता ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर छोटे गुमटी, ठेला और अस्थायी दुकानों को निशाना बनाकर रात के समय ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, जिससे व्यवसायियों में दहशत का माहौल था।

इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने स्वयं पहल करते हुए मामले की पड़ताल शुरू की। उन्होंने पहले भी शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया था। हाल ही में निबंधन कार्यालय के पास स्थित एक चाय गुमटी में हुई चोरी के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

गुरुवार को जांच के दौरान कुछ संदिग्ध युवाओं से पूछताछ की गई। शुरुआत में उन्होंने घटना में शामिल होने से इनकार किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी में संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर कचहरी तालाब के पास पुलिया के नीचे जल निकासी स्थल से बोरे में छिपाकर रखा गया चोरी का सामान बरामद किया गया।

बरामद सामान में बिस्किट, ब्रेड, टोस्ट, चिप्स, कुरकुरे सहित अन्य खाद्य सामग्री के अलावा ताला तोड़ने के औजार भी शामिल हैं। इस मामले में एक-दो बालिग युवकों के साथ एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग लड़का भी शामिल पाए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार के निर्देश पर एसआई अजित होनहागा पीसीआर वैन के साथ मौके पर पहुंचे और सभी आरोपियों को सामान के साथ हिरासत में लेकर थाना ले गए। बाद में त्रिशानु राय और स्थानीय लोग भी थाना पहुंचे, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच इस सफलता से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, हालांकि डेंडराइट गैंग की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने की मांग अब भी उठ रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram