फॉण्ट कनवर्टर NEW

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राकेश साहू ने कांग्रेस के शीर्ष नेता एवं जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार को झारखंड से राज्यसभा भेजने की मांग की हैं। इस संबंध में राकेश साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सांसद

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राकेश साहू ने कांग्रेस के शीर्ष नेता एवं जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार को झारखंड से राज्यसभा भेजने की मांग की हैं। इस संबंध में राकेश साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सांसद राहुल गांधी को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजा हैं। आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में राकेश साहू ने कहा कि डॉ अजय कुमार केंद्रीय राजनीति के अनुभवी एवं परिपक्व नेता हैं।

यदि सर्वसम्मति से उन्हें प्रत्याशी बनाया जाता है तो राज्यसभा में उनके अनुभव का सीधा लाभ झारखंड और महागठबंधन दोनों को मिलेगा। उनके अनुभव से दिल्ली में झारखंड की आवाज और मजबूती से उठ सकेगी। झारखंड कांग्रेस भी चाहती है कि कम से कम एक सीट पर पार्टी का कर्मठ और जुझारू प्रत्याशी मैदान में उतरे। मौजूदा संख्याबल के आधार पर महागठबंधन के दो प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है।

राकेश साहू ने आगे कहा कि झारखंड कोटे से राज्यसभा की दो सीटें जल्द खाली होने जा रही हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मंथन शुरू हो गया है। जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। पार्टी के अधिकांश वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस बार डॉ अजय कुमार को राज्यसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram