फॉण्ट कनवर्टर NEW

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति की मांग, सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के खाली पदों को जल्द भरने की मांग को लेकर सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को फिर पत्र लिखा है।

अपनी भाषा में पढ़ें

किशनगंज : किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के खाली पदों को जल्द भरने की मांग को लेकर सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को फिर पत्र लिखा है।

सांसद ने इससे पहले भी 29 मई 2026 को स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के पद खाली होने से मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे गरीब और ग्रामीण परिवारों को काफी परेशानी होती है। पहले स्वास्थ्य मंत्री ने किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के जरूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक अपेक्षित पदस्थापन नहीं हो सका है।

सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री से सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वीकृत और खाली पदों की समीक्षा कर डॉक्टरों, एएनएम और अन्य जरूरी स्वास्थ्यकर्मियों की जल्द नियुक्ति और पदस्थापन कराने का आग्रह किया है।

डॉ. जावेद आजाद ने कहा कि सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वे संबंधित विभाग के सामने लगातार उठाते रहेंगे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram