फॉण्ट कनवर्टर NEW

पन्नू का ‘एम्बुलेंस’ वाला स्लीपर सेल बेनकाब; दिल्ली पुलिस ने दो को दबोचा

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के सरगना और घोषित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के एक सक्रिय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो स्लीपर सेल, बलजिंदर और रोहित उर्फ कीरथ को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के सरगना और घोषित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के एक सक्रिय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो स्लीपर सेल, बलजिंदर और रोहित उर्फ कीरथ को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह से ठीक पहले दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिखकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। जांच में पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी बलजिंदर दिल्ली में एक एम्बुलेंस चालक के रूप में काम करता था, जिसकी आड़ में वह संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

कनाडा से मिली ₹2 लाख की सुपारी

पुलिस की पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इन दोनों को कनाडा में बैठे पन्नू के एक करीबी ने इस देश विरोधी काम के लिए महज ₹2 लाख का लालच दिया था। साजिश का मास्टरमाइंड तिलक नगर का एक निवासी बताया जा रहा है, जो वारदात से कुछ दिन पहले ही चालाकी से कनाडा फरार हो गया। वह शख्स सीधे पन्नू के संपर्क में था और स्थानीय स्तर पर युवाओं को बरगलाकर स्लीपर सेल तैयार कर रहा था।

पन्नू का पुराना रहा है भारत विरोधी रिकॉर्ड

अमेरिका में बैठकर भारत विरोधी जहर उगलने वाला पन्नू लंबे समय से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में रहता है। वह सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए लगातार भड़काऊ संदेश भेजता है। पिछले साल दीपावली पर उसने पंजाब में रहने वाले हिंदू प्रवासियों को धमकी भी दी थी। गौर करने वाली बात है कि भारत सरकार ने 2019 में ही पन्नू को यूएपीए (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित कर उसके संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इस खबर को भी पढ़ें : कपिल शर्मा को खालिस्तानी धमकी; कहा- मोदी का हिंदुत्व कनाडा में नहीं चलने देंगे

दिल्ली पुलिस अब इस नेटवर्क की अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। फरार मास्टरमाइंड और पन्नू के अन्य गुर्गों की तलाश तेज कर दी गई है ताकि राजधानी की सुरक्षा को पूरी तरह अभेद्य रखा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram