फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिटाई का बदला लेने के लिए छात्र ने उठाया खौफनाक कदम… जानें

India News: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में मारपीट/पिटाई का बदला लेने एक 15 साल के छात्र को स्कूल के बाहर चाकू मार दिया। पुलिस ने चाकू मरने के आरोप में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए इन

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में मारपीट/पिटाई का बदला लेने एक 15 साल के छात्र को स्कूल के बाहर चाकू मार दिया। पुलिस ने चाकू मरने के आरोप में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए इन तीन लड़कों की उम्र 15 से 16 साल के बीच है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

पिटाई का बदला लेने छात्र के सीने में चाकू घोंपा

मीडिया रिपोर्ट में पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना 4 सितंबर की है, जब घायल लड़का सीने में फंसे चाकू के साथ पहाड़गंज थाने पहुंचा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सीने में फंसा चाकू निकाला। पुलिस ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि करीब 10-15 दिन पहले आरोपी नाबालिग में से एक लड़के को कुछ लड़कों ने पीटा था। इस पर उसे शक था कि पीड़ित छात्र ने ही उन लड़कों को मारपीट के लिए उकसाया था।

पिटाई का बदला लेने छात्र के सीने में चाकू घोंपा

पुलिस के मुताबिक पिटाई का बदला लेने के लिए लड़के और उसके दो साथियों ने पीड़ित से उसके स्कूल के गेट के पास झगड़ा किया और फिर उसे चाकू मार दिया। डीसीपी (सेंट्रल) ने बताया कि नाबालिगों में से एक ने पीड़ित छात्र पर चाकू से वार किया, जबकि उसके दो साथियों ने उसे पकड़ रखा था। चाकू मारने से पहले आरोपियों में से एक ने उस लड़के को बीयर की टूटी बोतल दिखाकर धमकाया भी था।

इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस और तुरंत छापेमारी कर एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपी लड़कों को आराम बाग इलाके से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने चाकू और टूटी हुई बीयर की बोतल मौके से जब्त कर ली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram