Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»लोहरदगा भाजपा अध्यक्ष पद की घोषणा में देरी, तेली समाज में भारी नाराजगी
Jharkhand

लोहरदगा भाजपा अध्यक्ष पद की घोषणा में देरी, तेली समाज में भारी नाराजगी

लोहरदगा में भाजपा जिला अध्यक्ष पद की घोषणा में देरी से तेली समाज में नाराजगी, अजय कुमार पंकज के नाम पर अब भी संशय का माहौल, समाज चाहता है जल्द फैसला।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 18, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga: भारतीय जनता पार्टी, लोहरदगा जिले में जिला अध्यक्ष पद की घोषणा में देरी ने तेली समाज में नाराजगी पैदा कर दी है। लंबे समय से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय कुमार पंकज का नाम जिला अध्यक्ष पद के लिए तय हो चुका था, लेकिन अब तक इसे औपचारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किया गया है।

पार्टी के प्रति लंबे समय से निष्ठावान रहे तेली समाज में इस देरी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जिले में पहली बार किसी तेली समाज के सदस्य को भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर देख समाज में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई थी। लेकिन नाम सार्वजनिक होने के बाद भी घोषणा न होने से उत्साह अब निराशा और आक्रोश में बदलता नजर आ रहा है।

समाज के लोग इसे अपने मान–सम्मान पर चोट मान रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी का यह आंतरिक मामला है कि किस कार्यकर्ता को किस पद पर रखा जाए, लेकिन जब नाम तय होकर सामने आ जाता है और फिर घोषणा रोकी जाती है, तो संशय पैदा होना स्वाभाविक है। इससे समाज खुद को उपेक्षित और अपमानित महसूस करता है।

छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज, लोहरदगा के पूर्व महासचिव बलराम साहु ने स्पष्ट कहा कि पार्टी को तय निर्णय पर कायम रहना चाहिए और जल्द से जल्द जिला अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा करनी चाहिए। उनका कहना है कि ऐसा होने से न केवल समाज का विश्वास बना रहेगा, बल्कि पार्टी की संगठनात्मक मजबूती भी सुनिश्चित होगी।

तेली समाज का मानना है कि पद किसी जाति की बपौती नहीं होता, पद स्थायी नहीं होता और पदाधिकारी बदलते रहते हैं। बावजूद इसके, जब आगामी कार्यकाल के लिए किसी नाम पर सहमति बन चुकी हो, उस पर पार्टी को कायम रहना चाहिए। यही संगठन और समाज दोनों के हित में होगा।

इस देरी ने लोहरदगा में चर्चा और राजनीति दोनों को गरम कर दिया है। कार्यकर्ताओं की नजर अब भाजपा नेतृत्व पर टिकी है कि वह जल्द से जल्द घोषणा कर समाज और संगठन के विश्वास को बनाए रखे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.