फॉण्ट कनवर्टर NEW

‘पंचाइत कर गोइठ’ से DC का बड़ा आदेश: धान खरीद 15 दिसंबर से शुरू, 7 दिन में मिलेगा पैसा

Lohardaga News: लोहरदगा जिले में विकास कार्यों और जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में ‘पंचाइत कर गोइठ’ का 17वां संस्करण सोमवार को आयोजित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: लोहरदगा जिले में विकास कार्यों और जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में ‘पंचाइत कर गोइठ’ का 17वां संस्करण सोमवार को आयोजित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी पंचायत प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से संवाद करते हुए, उपायुक्त ने कृषि, शिक्षा और पंचायती व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

15 दिसंबर से धान खरीद, एक सप्ताह में खाते में राशि

उपायुक्त ने किसानों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा करते हुए बताया कि धान अधिप्राप्ति (Paddy Procurement) कार्य 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए जिले में 25 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे निर्धारित केंद्रों पर ही धान बेचें। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि खरीद के ठीक एक सप्ताह बाद राशि एकमुश्त सीधे किसानों के खाते में भेज दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह नि:शुल्क है और इसे किसान ऑनलाइन पोर्टल, प्रज्ञा केंद्र या प्रखंड कार्यालय में ऑफलाइन करा सकते हैं।

₹1 टोकन पर फसल बीमा, अंतिम तिथि 31 दिसंबर

रबी फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के निबंधन पर ज़ोर दिया। इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है।

उन्होंने निर्देश दिया कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) वाले किसान तुरंत बैंक से संपर्क करें। अन्य किसान मात्र ₹1 टोकन मनी पर गेहूं, चना, सरसों, आलू आदि रबी फसलों का बीमा कवरेज करा सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि यह योजना प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से किसानों की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

शिक्षा पर ज़ोर: कोई बच्चा वंचित न रहे

उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने शिक्षा क्षेत्र पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि “जिले में शिक्षा की पहुंच मजबूत होनी चाहिए और कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए।” उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को बदलती है। उपायुक्त ने सभी अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की।

बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, एसडीओ अमित कुमार, आईटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram