फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में विधवा महिला और बच्चों के लिए प्रशासन ने बढ़ाया हाथ

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड की सुकुमार पंचायत में रहने वाली प्रमिला उरांव और उनकी बेटियां—16 वर्षीय सपना और 10 वर्षीय नेहा—दो साल से जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रही थीं। प्रमिला के पति चेतू उरांव का निधन दो साल पहले हुआ था।

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड की सुकुमार पंचायत में रहने वाली प्रमिला उरांव और उनकी बेटियां—16 वर्षीय सपना और 10 वर्षीय नेहा—दो साल से जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रही थीं। प्रमिला के पति चेतू उरांव का निधन दो साल पहले हुआ था। इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना और बच्चों की पढ़ाई चलाना प्रमिला के लिए मुश्किल हो गया था।

सरकार से मदद की गुहार

परिवार ने बच्चों की शिक्षा और उज्जवल भविष्य के लिए बाल कल्याण समिति और अन्य सरकारी कल्याण योजनाओं के तहत मदद की अपील की। मामला सोशल मीडिया तक पहुंचा, जहां समाजसेवी ब्यूटी मंडल ने मुख्यमंत्री, उपायुक्त और अन्य जनप्रतिनिधियों को टैग कर तत्काल मदद की गुहार लगाई।

प्रशासन ने लिया संज्ञान


सोशल मीडिया पर उठी इस पुकार के बाद लातेहार उपायुक्त ने मामले को संज्ञान में लिया और प्रमिला उरांव व उनकी बेटियों के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रशासन के इस कदम से परिवार को अब रोजमर्रा की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई के लिए राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram