New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है और आपदा के सामने लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
In the wake of Cyclone Arnab, spoke with the Chief Ministers of Andhra Pradesh, Puducherry, Odisha and Chhattisgarh and assured them of every assistance to mitigate the hardship of the people in the face of the disaster. NDRF and SDRF teams have sprung into action and are continuing rescue and relief operations on a war footing. IMCTs will soon be sent to assess the impact and further assistance required.
Government of India stands with the people with resolute commitment.
— Amit Shah (@AmitShah) October 29, 2026
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें आपदा के सामने लोगों की कठिनाई को कम करने के लिए हर सहायता का आश्वासन दिया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गई हैं और युद्धस्तर पर बचाव और राहत अभियान जारी रखे हुए हैं। प्रभाव का आकलन करने और आगे की सहायता के लिए आईएमसीटी को जल्द ही भेजा जाएगा। भारत सरकार दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ लोगों के साथ खड़ी है।”
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी नुकसान की जानकारी
इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर राज्य में चक्रवात ‘अर्नब’ से हुए व्यापक नुकसान के बारे में जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री नायडू ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री को कृषि और बागवानी फसलों, बिजली के बुनियादी ढांचे, सड़कों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को हुए भारी नुकसान से अवगत कराया है।
इसके साथ ही, चक्रवात प्रभावित जिलों में हो रही भारी बारिश और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी भी दी गई। व्यापक नुकसान को देखते हुए सीएम नायडू ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द केंद्रीय टीम (IMCT) भेजने का अनुरोध किया था, ताकि नुकसान का आकलन कर वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके।




