Bokaro News: बुधवार को एन पी टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज एवं एनपी संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय में क्रिसमस तथा नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह, अविनाश उत्कर्ष अध्यक्ष एनपी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट, डायरेक्टर अनीता सिंह, पांडा हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर जयदेव शर्मा,एचओडी संजीव कुमार तथा सभी व्याख्यातागण ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया। सचिव प्रमोद सिंह ने क्रिसमस एवं नव वर्ष आगमन पर सभी को बधाई दी साथ ही प्रभु यीशु के प्रेम और भाईचारे का संदेश को समाज में अधिक से अधिक पहुंचाने की अपील की । महाविद्यालय के एचओडी संजीव कुमार ने इस अवसर पर कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को क्रिसमस तथा नए साल के आगमन पर शुभकामनाएं दी एवं कहा की प्रभु यीशु का प्रकाश आपके जीवन में चमकता रहे तथा आपक घर प्रेम आनंद और शांति से भर दे ।महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने डांस तथा सांता के वेशभूषा में कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्यातागण प्रोफेसर सीमा सिंह,रुपलता सिंह ,कुमकुम कुमारी,भारती कुमारी,नीलू कुमारी,संचिता गोस्वामी,दीपशिखा, अखिलेश कुमार, आईपी सिंह,एन पी संध्याकालीन के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर आर एन शर्मा,राजेश कुमार,शालिग्राम सिंह प्रदीप विश्वकर्मा,अनामिका कुमारी,सौरभ कुमार एवं सभी कर्मचारी गण एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। इस कार्यक्रम का मंच का संचालन b.Ed 17 2025-27 की छात्रा खुशबू एवं रिशु के द्वारा किया गया।



