Chatra News: चतरा में नव वर्ष पर मां भद्रकाली मंदिर में जहां एक ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी वहीं दूसरी ओर पिकनिक स्पोटों पर भी शैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोग अपने अपने ढंग से नव वर्ष को सेलिब्रेट करने को बेताब देखे गए। इसी निमित भद्रकाली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भक्तों ने मां भद्रकाली की पूजा अर्चना से लेकर सहशस्त्र शिव लिंग की पूजा अर्चना की।

वहीं सात्विक लोगों ने नव वर्ष की शुरुआत परिवार के साथ रहकर तथा मंदिरों में पूजा अर्चना कर करना चाहा तो वहीं कुछ युवा वर्ग ने नव वर्ष की शुरुवात मौज मस्ती से शुरू की। इस दौरान युवा वर्ग के लोगों की भीड़ जहां पिकनिक सपोर्टों पर उमड़ पड़ी वहीं डीजे के धुन पर लोग थिरकते रहे। वहीं नव वर्ष को लेकर चतरा डीसी ओर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर दिखे। इस दौरान तमासीन, भद्रकाली मंदिर सहित सहित अन्य पिकनिक सपोर्टों पर सुरक्षा को लेकर एसपी ने आवश्यक गाइड लाइन जारी किया है। इसके तहत चयनित एक एक करना टीम का गठित करते हुवे कई अवश्य दिशा निर्देश दिए हैं।

Share.
Exit mobile version