फॉण्ट कनवर्टर NEW

लाल किले में रखा हीरों से जड़ित पौन किलो सोने का कलश ले उड़े चोर, मचा हड़कंप

India News: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जैन धर्म के एक धार्मिक कार्यक्रम से हीरा और पन्ना जड़ा सोने का कलश चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि यह कलश लगभग 760 ग्राम सोने से

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जैन धर्म के एक धार्मिक कार्यक्रम से हीरा और पन्ना जड़ा सोने का कलश चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि यह कलश लगभग 760 ग्राम सोने से बना था और इसमें 150 ग्राम हीरा, माणिक और पन्ने जड़े थे। इसकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

घटना मंगलवार को हुई, जब लाल किले के अंदर जैन धर्म का एक बड़ा अनुष्ठान चल रहा था। इसी दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने मंच पर रखा कलश गायब कर दिया। अफरातफरी के बीच किसी को भनक तक नहीं लगी। यह वही कार्यक्रम था जिसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज से संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि इतनी सख्त सुरक्षा और सीआईएसएफ की तैनाती के बावजूद चोर कैसे सफल हुए? लाल किला हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है और यहां हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे रहते हैं।

जानकारी के अनुसार, यह कलश रोजाना कारोबारी सुधीर जैन पूजा के लिए लेकर आते थे और अनुष्ठान में इसे मंच पर रखा जाता था। मंगलवार को स्वागत और कार्यक्रम की अफरातफरी के बीच कलश अचानक गायब हो गया। फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जैन समुदाय का यह धार्मिक कार्यक्रम 15 अगस्त पार्क में आयोजित किया जा रहा है और 9 सितंबर तक चलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram