फॉण्ट कनवर्टर NEW

विसर्जन जुलूस के बीच बागबेड़ा से तड़ीपार अपराधी दीपक तिवारी धराया

Jamshedpur news: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे तड़ीपार अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काणा को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बागबेड़ा स्थित डीबी रोड चौक पर उस समय की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे तड़ीपार अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काणा को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बागबेड़ा स्थित डीबी रोड चौक पर उस समय की गई, जब विसर्जन जुलूस चल रहा था और इलाके में भारी भीड़ मौजूद थी।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे दीपक तिवारी द्वारा पूजा विसर्जन के दौरान माहौल बिगाड़ने और विवाद उत्पन्न करने की कोशिश की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी दीपक तिवारी बागबेड़ा के रामनगर शाखा मैदान क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उसे पिछले महीने ही तड़ीपार किया गया था और बागबेड़ा थाना क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद वह अवैध रूप से इलाके में रह रहा था।

पुलिस ने कहना है कि दीपक तिवारी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में बागबेड़ा में छिपकर रह रहा था। सरस्वती पूजा विसर्जन जैसे संवेदनशील अवसर पर उसकी मौजूदगी को पुलिस ने गंभीरता से लिया और समय रहते कार्रवाई कर संभावित घटना को टाल दिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ तड़ीपारी आदेश के उल्लंघन सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram