रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को जनगणना-2027 के फॉर्म में OBC वर्ग के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर रैली निकाली। बापू वाटिका से शुरू हुई रैली लोकभवन पहुंची, जहां नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि जब SC, ST और सामान्य वर्ग के लिए कॉलम है तो OBC के लिए क्यों नहीं।
देश में OBC की आबादी करीब 65% है। अलग कॉलम नहीं मिलने तक आंदोलन गांव-गांव चलाया जाएगा।विधायक प्रदीप यादव और मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि OBC का स्पष्ट कॉलम होने से वास्तविक संख्या सामने आएगी और समाज को सम्मान मिलेगा।
बंधु तिर्की, अंबा प्रसाद और दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि जातिगत जनगणना से OBC को न्याय और उचित हिस्सेदारी मिलेगी। झारखंड में OBC आरक्षण 27% से घटाकर 14% करने का मुद्दा भी उठाया गया।रैली में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई नेता मौजूद रहे।




