Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सुप्रीम कोर्ट के रुख पर कांग्रेस का जश्न, रांची में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन
Jharkhand

सुप्रीम कोर्ट के रुख पर कांग्रेस का जश्न, रांची में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 17, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga News:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार बुधवार को लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी ने जिला अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में राजधानी रांची के हरमू स्थित भाजपा कार्यालय के समीप जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान लोहरदगा जिला से आए 150 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर व तख्तियां लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड तथा कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई से इनकार किए जाने और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को फटकार लगाए जाने के बाद आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे सत्य और संविधान की जीत बताते हुए भाजपा पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस पूरी तरह राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साजिश कर रही है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के रुख से यह साफ हो गया है कि ऐसी राजनीति टिकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्य की जीत हुई है और आगे भी होती रहेगी। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और भाजपा की तानाशाही व दमनकारी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करती रहेगी। प्रदर्शन में जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, यूनुस अंसारी, मंडल अध्यक्ष सेराजुल अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सोनारी में खूनी खेल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, भाई के हाथों भाई का अंत

June 2, 2026

कुमारडुंगी में सनसनी: महिला की गला रेतकर ह’त्या, चंद घंटों में कातिल गिरफ्तार!

June 2, 2026

झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!

June 2, 2026

RECENT ADDA.

सोनारी में खूनी खेल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, भाई के हाथों भाई का अंत

June 2, 2026

कुमारडुंगी में सनसनी: महिला की गला रेतकर ह’त्या, चंद घंटों में कातिल गिरफ्तार!

June 2, 2026

झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!

June 2, 2026

सरायकेला पुलिस महकमे में भारी फेरबदल; कई थाना प्रभारियों का तबादला

June 2, 2026

विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • सोनारी में खूनी खेल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, भाई के हाथों भाई का अंत
  • कुमारडुंगी में सनसनी: महिला की गला रेतकर ह’त्या, चंद घंटों में कातिल गिरफ्तार!
  • झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!
  • सरायकेला पुलिस महकमे में भारी फेरबदल; कई थाना प्रभारियों का तबादला
  • विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.