फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में रिश्तों का उलझा मामला, शादीशुदा महिला ने चचेरे भाई से शादी की जताई इच्छा

Koderma news: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो स्थित हरिजन टोला में पारिवारिक रिश्तों से जुड़ा एक मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने ही चचेरे भाई के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात परिवार के सामने स्वीकार की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो स्थित हरिजन टोला में पारिवारिक रिश्तों से जुड़ा एक मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने ही चचेरे भाई के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात परिवार के सामने स्वीकार की है। सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय युवती की शादी करीब दो माह पूर्व कोडरमा थाना क्षेत्र के चिकलाबर गांव में हुई थी।

कुछ दिन पहले वह अपने मायके गुमो आई थी। परिजनों द्वारा उसे ससुराल लौटने के लिए कहने पर उसने जाने से इनकार कर दिया। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि उसका अपने चचेरे भाई रोहित कुमार के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध है और दोनों विवाह करना चाहते थे। परिजनों के अनुसार, बीती रात दोनों गांव छोड़कर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान परिवार के लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना पर तिलैया थाना पुलिस गांव पहुंची और युवती व उसके परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि युवक फिलहाल गांव से चला गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

—————

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram