फॉण्ट कनवर्टर NEW

झुमरी तिलैया में सतरंगी होली, एकता का दिखा खूबसूरत रंग

Coderama News: शहर में होली के उल्लास के बीच विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कहीं होली स्पेशल कीर्तन तो कहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल रंगीन बना हुआ है। इसी क्रम में शहर की महिलाओं ने एकजुट होकर मारवाड़ी

अपनी भाषा में पढ़ें

Coderama News:  शहर में होली के उल्लास के बीच विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कहीं होली स्पेशल कीर्तन तो कहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल रंगीन बना हुआ है। इसी क्रम में शहर की महिलाओं ने एकजुट होकर मारवाड़ी महिला समाज की झुमरी तिलैया शाखा ने सतरंगी होली कार्यक्रम का आयोजन उषा शर्मा ने अनेकता में एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन उषा शर्मा (अध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला समिति), पायल पंकज जोशी (सचिव), आशिता शर्मा (कोषाध्यक्ष), पूनम सहल (उपकोषाध्यक्ष, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज), सारिका गुप्ता (संचालिका, सांवरे की सखियां), लता वर्मा (संचालिका, सांवरे की सखियां) एवं संगीता शर्मा (कार्यकारिणी सदस्य) के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस होली मिलन समारोह में तिलैया से लेकर कोडरमा तक विभिन्न समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

पारंपरिक होली गीतों पर महिलाओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। होली के अवसर पर पारंपरिक और लजीज पकवानों का भी सभी ने आनंद उठाया, जिससे पूरा वातावरण पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण बना रहा। मौके पर कृतिका मोदी, रेखा मोदी, ज्योति शेखावत, रुक्मणि जोशी, कांति कुमारी, सिम्मी अग्रवाल, मधु वर्णवाल, बबीता वर्णवाल, लवली देवी, शिल्पा कसेरा, नीना सिन्हा, रश्मि शर्मा, रिंकी सिंह, पूजा शर्मा, मिली बजाज, राखी पोद्दार, अनुराधा गुप्ता, सोनिला कपसीमे, श्वेता कपसीमे, निधि कपसीमे, नव्या कपसीमे, शिवांश कपसीमे, गर्वित कपसीमे, पिंकी कुमारी, नीलम देवी, सारिका कपसीमे, राधिका मगधिया, चाँदनी, रीता पहाड़ी, रिचा कुमारी, मनीषा हिसारिया सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे। आयोजकों ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram