Bermo News: 12 वें जेबीसीसीआई के गठन में हो रही देरी को लेकर कोयला कर्मियों का सब्र टूटता नजर आ रहा है।
बुधवार को सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एएसडीओसीएम परियोजना के कैन्टीन में संयुक्त मोर्चा की नेतृत्व में जल्द से जल्द १२ नं वेतन बोर्ड जेबीसीसीआई 12 गठन करने की मांग को लेकर कोयला मजदूरों को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बैठक की अघ्यक्षता जवाहर लाल यादव ने किया। कल्याणी परियोजना में पिट मीटिंग के बाद संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया और प्रबंधन को मांग पत्र सौंपते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि अब वेतन समझौते में और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कल्याणी परियोजना में आयोजित पिट मीटिंग में संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने 12 वें जेबीसीसीआई के तत्काल गठन की मांग को लेकर कर्मचारियों को एकजुट किया। इसके बाद यूनियन प्रतिनिधि सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्य गेट के समीप प्रदर्शन कर महाप्रबंधक के माध्यम से कोल इंडिया प्रबंधन और केंद्र सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा। नेताओं ने कहा कि 11 वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते की अवधि समाप्त होने के बावजूद अब तक 12 वें जेबीसीसीआई का गठन नहीं होना कोयला कर्मियों के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि यदि जल्द वेतन समझौते की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा. संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने दो टूक कहा कि कोयला कर्मियों के अधिकारों से अब किसी तरह का समझौता नहीं होगा। एटक के महामंत्री लखन लाल महतो, झाकोमयू के रिजनल सचिव जयनारायण महतो, आरसीएमयू के क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान, सीएमयू के एरिया सचिव आर उनेश, जमसं के ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव विकास कुमार सिंह सहित जितेंद्र दूबे, गणेश मल्लाह, जयराम सिह,महफूज आलम, राजू भूखिया, आनंद विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, शशि सिंह, बैजनाथ सिंह, घीरज पांडेय, मुरारी सिंह, भीम महतो, रवि शंकर ठाकुर, नरेश प्रसाद महतो, मोहम्मद कलीमुद्दीन, मोहम्मद क्यूम खान, मोहम्मद कलीम खान, प्रकाश महतो, चंदन तिवारथा, जयनाथ मेहता, बनवीर मिश्रा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Share.
Exit mobile version