फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो के बेटे के विवाह समारोह में CM हेमंत सोरेन

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को अपनी पत्नी और दुमका की विधायक कल्पना सोरेन के साथ बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित अलारगो गांव पहुंचे। उनका आगमन पूर्व मंत्री दिवंगत जगन्नाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू के विवाह उपरांत आयोजित

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को अपनी पत्नी और दुमका की विधायक कल्पना सोरेन के साथ बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित अलारगो गांव पहुंचे। उनका आगमन पूर्व मंत्री दिवंगत जगन्नाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिए हुआ।

सीएम और उनकी पत्नी ने मंच पर पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने राजू महतो और उनकी नवविवाहिता पत्नी के सुखी, समृद्ध और सफल दांपत्य जीवन की कामना की।

इस अवसर पर सीएम ने दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों से भी भेंट की तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ महतो जैसे जननेता की विरासत को अगली पीढ़ी आगे बढ़ाए, यही हमारी कामना है।

बता दें कि जगन्नाथ महतो, झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके थे और डुमरी विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक निर्वाचित हुए थे। उनका निधन 2023 में लंबी बीमारी के बाद हुआ था। वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय नेता थे, जिन्हें ‘टाइगर’ के नाम से भी जाना जाता था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram