फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

CM सम्राट चौधरी ने तेलडीहा दुर्गा मंदिर में की पूजा, रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका और तारापुर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर, तारापुर के दुर्गा मंदिर, असरगंज गोला और प्राचीन दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका और तारापुर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर, तारापुर के दुर्गा मंदिर, असरगंज गोला और प्राचीन दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

बदुआ नदी रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंदिर के पास बदुआ नदी पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी किनारे चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रिवर फ्रंट विकास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विधायक कुमार प्रणय और जयंत राज, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह कल्लू समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार, मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर, बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram