फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुड़गांव में इलाजरत मंत्री से मिलने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, जानिए क्यों थी मुलाकात खास!

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने आज गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मंत्री का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने आज गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मंत्री का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

बताया गया है कि मंत्री हफीजुल हसन की हाल ही में सफल हार्ट सर्जरी की गई है और वे अब चिकित्सकों की निगरानी में स्वस्थ हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में उपस्थित डॉक्टरों से भी उनके इलाज की स्थिति की जानकारी ली और उनका आभार जताया कि मंत्री जी की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार मंत्री जी के बेहतर इलाज और स्वास्थ्य की पूरी चिंता कर रही है। उन्होंने मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होने की कामना की। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन भी उनके साथ मौजूद रहीं और उन्होंने भी श्री हसन के परिजनों से बातचीत की।

यह मुलाकात दर्शाती है कि राज्य सरकार अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर और संवेदनशील है। मंत्री श्री हसन के समर्थकों और शुभचिंतकों के लिए यह राहत की खबर है कि वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram