फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर सड़क हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दुख जताया और मृतकों के

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जमशेदपुर में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हेमंत सोरेन ने जताया दुख

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जमशेदपुर में एनएच पर हुए सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी और अन्य लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि संतान को खोने का दुख किसी भी माता-पिता के लिए बहुत बड़ा होता है।

मुख्यमंत्री ने दीपिका पांडेय सिंह और हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं।

हेमंत सोरेन ने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram