Koderama News; जयनगर से उरवां मोड आर ईओ रोड के बीच चुटियारो चौक पर हल्की बारिश होते ही बीच सड़क पानी जमा हो जाती है । जिससे लोग परेशान हैं । इस स्थिति में राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है । परेशान हाल ग्रामीणों ने बताया की करोड़ों की लागत से बनी यह सड़क विभागीय इंजीनियर और संवेदक के कथित लापरवाही के कारण सड़क निर्माण में गुणवत्ता की घोर अनदेखी कर सड़क निर्माण कार्य किया गया है। विभागीय इंजीनियर कि देखरेख में पीसीसी सड़क का ढलाई कार्य किया जाता तो सामान्य और समतल लेवल पर ढलाई होने से यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। ग्रामीणों में इस मामले को लेकर तीव्र आक्रोश देखा जा रहा है । ग्रामीणों ने बताया की इसके खिलाफ जल्द हीं जन आंदोलन प्रारंभ किया जायेगा ।।
