फॉण्ट कनवर्टर NEW

जाति जनगणना कराने का पीएम मोदी ने सही समय पर सही फैसला: चिराग पासवान

Bihar News: केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आरवी) नेता चिराग पासवान ने जाति जनगणना की घोषणा के लिए पीएम मोदी की तारीफ की है। पासवान ने इस फैसले का श्रेय लेने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की और कहा कि विपक्ष ने इसे केवल राजनीतिक

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आरवी) नेता चिराग पासवान ने जाति जनगणना की घोषणा के लिए पीएम मोदी की तारीफ की है। पासवान ने इस फैसले का श्रेय लेने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की और कहा कि विपक्ष ने इसे केवल राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जबकि पीएम मोदी ने सही समय पर सही फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसका श्रेय लेना चाहते हैं और कह रहे हैं कि मेरे दबाव में ऐसा हुआ।

विपक्ष ने इसे केवल राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया

पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की बात तो छोड़िए, आपके परिवार से तीन लोग देश के पीएम बने। अगर आप देश में जाति आधारित जनगणना कराना चाहते थे तो आपको पहले ही करवा लेना चाहिए था। लेकिन आपने इसे राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया और लोगों की भावनाओं को भड़काने का ही काम किया। आज हमारी सरकार ने इस मांग को पूरा किया है। विपक्ष कह रहा है कि हमने यह फैसला बिहार चुनाव को देखते हुए लिया है, लेकिन अगर यह फैसला चुनाव के नजरिए से लेना होता तो हम यह फैसला लोकसभा चुनाव से पहले ले सकते थे।

पासवान ने कहा कि हमने यह फैसला लिया है और अभी और काम करना बाकी है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दे हैं जिन पर हमें काम करना है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक फैसला है और इसके लिए मैं अपनी पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) की तरफ से पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। आज मेरे प्रधानमंत्री ने हमारी वह मांग पूरी कर दी है जो लंबे समय से लंबित थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram