फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में बच्चों का जागरूकता अभियान बना चर्चा का विषय, नशे के खिलाफ उठी आवाज

Koderma news: नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बी आर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह, कोडरमा द्वारा विभिन्न पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बी आर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह, कोडरमा द्वारा विभिन्न पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना था।

इस अभियान में विद्यालय के निदेशक ओ पी राय, प्रशासक सुनील कुमार, शिक्षक विकास कुमार तथा शिक्षिकाएं लक्ष्मी कुमारी, इंद्रमणि कुमारी एवं रिया बॉस सहित विद्यालय के बच्चों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन पूरनानगर पंचायत के लोचनपुर गांव, छतरबर पंचायत तथा करमा पंचायत झंडा चौक में किया गया। पूरनानगर पंचायत के कार्यक्रम में मुखिया अनिता देवी, छतरबर पंचायत में मुखिया गुलाम मुस्तफा तथा करमा पंचायत झंडा चौक में मुखिया मोनी देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। तीनों पंचायतों के मुखियाओं ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।

विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। हमें मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
प्रशासक सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही नशे के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। बच्चों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देकर ही समाज को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित ग्रामवासियों ने भी विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना की तथा बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।
अंत में विद्यालय परिवार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram