फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में इस्लामिक समर कैंप का समापन, बच्चों में दिखा उत्साह

Jamshedpur news: साकची स्थित आमबगान मस्जिद में आयोजित चार दिवसीय इस्लामिक समर कैंप 2026 का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कैंप में शहर के विभिन्न इलाकों से आए करीब 85 बच्चों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान इस्लामी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: साकची स्थित आमबगान मस्जिद में आयोजित चार दिवसीय इस्लामिक समर कैंप 2026 का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कैंप में शहर के विभिन्न इलाकों से आए करीब 85 बच्चों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान इस्लामी शिक्षा, नैतिक संस्कार और बेहतर जीवन मूल्यों से जोड़ना था।

आमबगान मस्जिद एवं ईदगाह कमेटी की ओर से आयोजित इस कैंप में बच्चों को कुरआन शरीफ की तिलावत, नमाज का सही तरीका, इस्लामी अखलाक, दुआएं, रोजमर्रा की सुन्नतें तथा सामाजिक व्यवहार की जानकारी दी गई। इसके अलावा बच्चों को अनुशासन, बड़ों का सम्मान, साफ-सफाई और समाज के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया गया।

कमेटी के परवेज खान खालिद ने बताया कि कैंप में बच्चों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ धार्मिक और नैतिक शिक्षा देना भी बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस समर कैंप का आयोजन किया गया, ताकि बच्चे अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ सकें।

उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान अनुभवी उलेमा और शिक्षकों ने बच्चों को आसान भाषा में इस्लाम की बुनियादी बातें समझाईं। बच्चों के लिए सवाल-जवाब सत्र, दुआ याद कराने, इस्लामी क्विज और समूह गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में सीखने की रुचि बनी रही।

समापन अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र एवं उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस पहल की सराहना की। मस्जिद कमेटी ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram