फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय खेलकूद एवं शैक्षणिक भ्रमण, खुश दिखे बच्चे

रांची। दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय खेलकूद एवं शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 25 फरवरी 2025 मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया। यह आयाेजन ओरमांझी के चकला स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में समग्र शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत संपन्न हुआ जिसमेें

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय खेलकूद एवं शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 25 फरवरी 2025 मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया। यह आयाेजन ओरमांझी के चकला स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में समग्र शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत संपन्न हुआ जिसमेें 19 प्रखंड संसाधन केंद्र के लगभग 200 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा 1 से 5 के लिए एक समूह एवं कक्षा 6 से 8 के लिए दूसरा समूह बनाकर पेंटिंग, एप्पल रेस, बॉल थ्रो, म्यूजिकल चेयर जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिले क़े सभी प्रखंडों से लगभग 50 दिव्यांग बच्चों के अभिभावक भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उन्होंने ऐसे कार्यक्रम की सराहना भी की। इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, ओरमांझी प्रखंड के उप प्रमुख मोहम्मद रिजवान अंसारी, विधायक शिक्षा प्रतिनिधि तोहिद आलम एवं प्रखंड के अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सीमा कुमारी, प्रखंड निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी नसीम अहमद, मोहम्मद रिजवान समेत अन्य शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा। वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड शिक्षा परियोजना जिला कार्यालय से प्रभाग प्रभारी बिंदु झा, प्रभा सहाय, अखिलेश कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रीना कुमारी, लेखपाल ज्योति कुमारी, सभी प्रखंडों के दिव्यांग बच्चों के लिए कार्यरत रिसोर्स शिक्षक एवं थैरेपिस्ट ने सराहनीय योगदान दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, सभी उपस्थित लगभग 200 बच्चों को विशेष पुरस्कार के रूप में पेंटिंग किट प्रदान किया गया, जिसे पाकर बच्चे काफी खुश दिखे।

बिरसा मुंडा जैविक उद्यान का शैक्षणिक भ्रमण

जिला स्तरीय खेलकूद के बाद सभी बच्चे और अभिभावक ने भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान का शैक्षणिक भ्रमण किया। सभी प्रखंड के बच्चे एवं उनके अभिभावक जैविक उद्यान का भ्रमण कर बहुत खुश दिखे। उनके लिए यह पहला मौका था, जब जैविक उद्यान के अंदर विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं को देख रहे थे। इस बीच उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों का आनंद लिया। साथ ही, जीव-जंतुओं की जानकारी प्राप्त की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram