फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

केदारनाथ दर्शन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रवाना, पत्नी कल्पना सोरेन भी साथ

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए रांची एयरपोर्ट से रवाना हुए। मुख्यमंत्री पहले रांची से दिल्ली जाएंगे, फिर वहां से उत्तराखंड के लिए प्रस्थान करेंगे। अनुमान है कि मुख्यमंत्री एक जून को

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए रांची एयरपोर्ट से रवाना हुए। मुख्यमंत्री पहले रांची से दिल्ली जाएंगे, फिर वहां से उत्तराखंड के लिए प्रस्थान करेंगे। अनुमान है कि मुख्यमंत्री एक जून को रांची लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 30 मई को 16वें वित्त आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे और झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विधानसभा चुनाव 2024 में जीत के बाद हेमंत सोरेन लगातार विभिन्न तीर्थ स्थलों का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2025 में अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ कोलकाता स्थित शक्तिपीठ कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन किए थे। उन्होंने गर्भगृह में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की थी।

दिसंबर 2024 में भी हेमंत और कल्पना सोरेन ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इसके साथ ही, उसी माह उन्होंने तिरुपति बालाजी और श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर में भी दर्शन किए थे।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, मणिटोला की मां काली मंदिर और मरांग बुरु जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी पूजा-अर्चना की है। यह धार्मिक यात्राएं मुख्यमंत्री की आस्था के साथ-साथ जनसंपर्क का एक माध्यम भी बन रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram