Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चतरा के जंगल में विमान का मलबा देखने उमड़ा जनसैलाब, दहशत में लोग
Jharkhand

चतरा के जंगल में विमान का मलबा देखने उमड़ा जनसैलाब, दहशत में लोग

चतरा विमान हादसे के बाद करम टांड़ के जंगलों में हजारों लोगों का हुजूम। ग्रामीणों ने सुनाई खौफनाक मंजर की कहानी, प्रशासन ने मलबे के चारों ओर बनाया सुरक्षा घेरा।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueFebruary 24, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chatra: झारखंड के चतरा जिले में हुए एयर एम्बुलेंस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के अगले दिन मंगलवार को भी सिमरिया की कसारी पंचायत स्थित करम टांड़ के जंगलों में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह है कि चतरा ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिलों हजारीबाग, लातेहार और पलामू से भी लोग कई किलोमीटर का दुर्गम पहाड़ी सफर तय कर विमान का मलबा देखने पहुंच रहे हैं।

धमाके से कांप उठी थी धरती

कसारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उगम भुइयां ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा भयावह दृश्य देखा है। सोमवार की शाम जब विमान हवा में लड़खड़ाते हुए नीचे गिरा, तो उसकी आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर तक लोग दहल गए। ग्रामीणों को पहले कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब धुएं का गुबार उठा तो अनहोनी की आशंका गहरा गई।

ग्रामीणों ने रातभर चलाया सर्च ऑपरेशन

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मिसाल पेश की। टॉर्च लेकर छोटी-छोटी टोलियां बनाई गईं और घने अंधेरे के बीच कटीली झाड़ियों को पार करते हुए ग्रामीण मलबे तक पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर ही प्रशासन मौके पर पहुंच सका। मंगलवार को दिनभर यहां राजनेताओं और बड़े अधिकारियों का तांता लगा रहा। भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब मलबे के चारों ओर घेराबंदी कर दी है ताकि कोई भी सबूतों या विमान के हिस्सों के साथ छेड़छाड़ न कर सके।

Read more: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, सभी 7 की मौ’त

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह मंजर इतना डरावना था कि लोग अब भी उस आवाज को याद कर सिहर उठते हैं। फिलहाल, पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है और ब्लैक बॉक्स की तलाश के लिए एक्सपर्ट्स की टीम का इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.