Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»28 साल की चार्ली का ‘फ्रैंक’ फ्रॉड: जेपी मॉर्गन बैंक को लगाया 1400 करोड़ का चूना
World

28 साल की चार्ली का ‘फ्रैंक’ फ्रॉड: जेपी मॉर्गन बैंक को लगाया 1400 करोड़ का चूना

स्टार्टअप फाउंडर चार्ली जेविस ने 42 लाख फर्जी यूजर्स का डेटा दिखाकर दुनिया के सबसे बड़े बैंक जेपी मॉर्गन चेस से 1400 करोड़ रुपये ठग लिए। मार्केटिंग मेल ने खोला राज।
By Samsul HaqueJanuary 9, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: साल 2021 में न्यूयॉर्क की ऊंची इमारतों के बीच एक ऐसी डील आकार ले रही थी, जिसकी गूंज वैश्विक कारोबारी जगत में सुनाई देने वाली थी। एक ओर थीं महज 28 साल की स्टार्टअप फाउंडर चार्ली जेविस, जिनके चेहरे पर गजब का आत्मविश्वास दिखाता था, और दूसरी ओर दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में शुमार जेपी मॉर्गन चेस के अनुभवी अधिकारी मौजूद थे। टेबल पर 175 मिलियन डॉलर, यानी करीब 1400 करोड़ रुपये की डील रखी थी। जहां चार्ली का दावा था कि उनका स्टार्टअप लाखों छात्रों की जिंदगी बदल रहा है। बैंक के शीर्ष अधिकारियों को लगा कि उन्हें एक असाधारण मौका मिल गया है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह सौदा इतिहास की सबसे चौंकाने वाली धोखाधड़ी साबित होगा।

कैसे बुना गया 40 लाख फर्जी यूजर्स का जाल?

दरअसल चार्ली जेविस का जीवन शुरू से ही सुविधाओं से भरा रहा। न्यूयॉर्क के समृद्ध इलाके में पली-बढ़ी चार्ली के पिता हेज फंड से जुड़े थे। चार्ली प्रतिष्ठित व्हार्टन स्कूल से पढ़ाई की और कम उम्र में ही कुछ बड़ा करने का सपना देखने लगी। कॉलेज के बाद उसने छात्रों की मदद के उद्देश्य से ‘फ्रैंक’ नामक स्टार्टअप शुरू किया, जो कॉलेज फीस और सरकारी सहायता की जटिल प्रक्रिया को आसान बनाने का दावा करता था।

मीडिया में चार्ली को छात्रों की मसीहा के रूप में दिखाया गया और फोर्ब्स ने इस स्टार्टअप को ‘30 अंडर 30’ सूची में भी शामिल किया। हालांकि चमक-दमक के पीछे कहानी कुछ ओर थी। इसी बीच जेपी मॉर्गन युवाओं को अपने बैंकिंग नेटवर्क से जोड़ने के लिए नए प्लेटफॉर्म की तलाश में था। चार्ली ने मौके का फायदा उठाकर बैंक को प्रस्ताव दिया कि वह अपना स्टार्टअप बेचना चाहती है। जब बैंक ने यूजर बेस पूछा, तब चार्ली ने बिना झिझक दावा कर दिया कि उसके पास 42 लाख से अधिक छात्र यूजर हैं।

मॉर्गन ने इन दावों के सबूत मांगे। असलियत यह थी कि फ्रैंक के पास करीब तीन लाख वास्तविक यूजर ही थे। बाकी आंकड़े गढ़ने के लिए चार्ली ने एक डेटा साइंस प्रोफेसर की मदद ली, जिससे लाखों फर्जी नाम, ईमेल और जन्मतिथियां तैयार की। यही फर्जी डेटा बैंक के सामने पेश किया गया।

शुरुआती जांच में सब कुछ वास्तविक लगने पर बैंक ने फ्रैंक को 175 मिलियन डॉलर में खरीद कर चार्ली को बैंक में ऊंचा पद और भारी बोनस भी दिया। लेकिन कुछ महीनों बाद सच्चाई सामने आने लगी। बैंक की मार्केटिंग टीम ने जब लाखों छात्रों को ईमेल भेजे, तब ज्यादातर मेल बाउंस हो गए। जांच में खुलासा हुआ कि करीब 90 प्रतिशत अकाउंट फर्जी थे। इसके बाद जेपी मॉर्गन ने चार्ली को नौकरी से निकाल कर धोखाधड़ी का मुकदमा दायर कर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता

June 22, 2026

ईरान-अमेरिका से वैश्विक बाजार से गायब हुआ 115 करोड़ बैरल तेल, बढ़ी चिंता

June 22, 2026

युद्धविराम पर सहमत हुए इजरायल और हिज्बुल्लाह, लेकिन तनाव अभी बरकरार

June 19, 2026

RECENT ADDA.

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

June 22, 2026

टाटा स्टील वायर रॉड मिल में वेज रिवीजन को लेकर सुगबुगाहट तेज

June 22, 2026

निहंगों के उत्पात से उत्तराखंड में भारी तनाव, बुलाई गई ITBP की टीम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.