फॉण्ट कनवर्टर NEW

यूथ आइकन प्रियंका मिंज: युवाओं की आवाज! चैनपुर में 18 दिसंबर क्या होगा खास?

Chainpur (Gumla) News: गुमला जिले के युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर अपनी बात रखने का एक सशक्त मंच मिलने जा रहा है। चैनपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में आगामी 18 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम 2026

अपनी भाषा में पढ़ें

Chainpur (Gumla) News: गुमला जिले के युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर अपनी बात रखने का एक सशक्त मंच मिलने जा रहा है। चैनपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में आगामी 18 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा।

यूथ आइकन प्रियंका मिंज करेंगी संबोधित

यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक चलेगा, जिसमें गुमला जिले के छात्र-छात्राएं और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक बड़े उत्साह से भाग लेंगे। युवाओं के लिए सबसे खास आकर्षण यह है कि झारखंड की यूथ आइकन और ट्राइबल क्वीन विनर मिस प्रियंका मिंज इस यूथ पार्लियामेंट को संबोधित करेंगी। कॉलेज परिवार और एनएसएस इकाई इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बनाने हेतु युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

-आदित्य कुमार साहू, चैनपुर⁩ की रिपोर्ट।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram