फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर में अवैध बालू तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

Jharkhand News: चैनपुर थाना पुलिस ने अवैध बालू तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छठ घाट के पास से बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। पुलिस इन ट्रैक्टरों को थाने ले आई है, जिससे क्षेत्र में बालू तस्करों में हड़कंप मच

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: चैनपुर थाना पुलिस ने अवैध बालू तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छठ घाट के पास से बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। पुलिस इन ट्रैक्टरों को थाने ले आई है, जिससे क्षेत्र में बालू तस्करों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि सफी नदी से दो ट्रैक्टरों द्वारा अवैध रूप से बालू का उठाव तस्करी के उद्देश्य से किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तुरंत एक छापामारी दल का गठन किया और बालू घाट पर पहुंचे। पुलिस को अपनी ओर आता देख, दोनों ट्रैक्टर चालक और उनमें काम कर रहे मजदूर मौके से फरार हो गए।

गौरतलब है कि चैनपुर में शंख नदी और सफी नदी से प्रतिदिन हजारों सीएफटी बालू का अवैध उठाव होता है। इस पर पुलिस लगातार पैनी नजर बनाए हुए थी और सही समय पर इन दो गाड़ियों को धर दबोचा।

आपको बताते चलें कि चैनपुर में फिलहाल किसी भी बालू घाट की नीलामी नहीं हुई है। इसके बावजूद, बालू तस्कर चोरी-छिपे अपने ट्रैक्टरों से बालू का उठाव कर ग्रामीणों को अत्यधिक दरों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू तस्करी के खिलाफ एक मजबूत संदेश गया है और उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram