Chaibasa news : पुलिस केंद्र चाईबासा में मृतक आरक्षी अजय किशोर खाका को पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधिकारियों, विभिन्न पुलिस संगठनों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चाईबासा अमित रेनू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बाहमन टूटी, मुख्यालय डीएसपी शिवेंद्र कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण सिंह, महामंत्री रमेश उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप टोप्पो, सहायक मंत्री निर्भय राज, डीएसपी प्रदीप कुमार, परिचारी प्रवर मंशु गोप, परिचारी संतोष कुमार और प्रतीक कुमार भी उपस्थित हुए।

पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा चाईबासा की ओर से अध्यक्ष प्रदीप ओलिभर मिंज, सचिव (मंत्री) तारा चांद महतो, उपाध्यक्ष किशुन मुर्मू, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र मांझी, संयुक्त सचिव अनुप लाकड़ा, केंद्रीय सदस्य मोहम्मद हजरत अंसारी और क्षेत्रीय मंत्री कोल्हान प्रिंयका भारती ने भी अंतिम सलामी दी।

इसके साथ ही सुबेदार बाबुलाल टुडू, अफसर एसोसिएशन शाखा चाईबासा के अध्यक्ष विक्रांत मुंडा, केशव मेहता, श्रीकांत कुमार, अमलेश कुमार तथा चतुर्थ वर्गीय संघ के अध्यक्ष विनोद राम सहित जिले के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सभी ने मृतक आरक्षी अजय किशोर खाका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की ओर से मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने एक स्वर में दिवंगत आरक्षी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की बात कही।

Share.
Exit mobile version