फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा मुठभेड़: सारंडा में 1 करोड़ का इनामी अनल दा ढेर, 10 अन्य भी मारे गए

Chaibasa News: झारखंड के चाईबासा जिले से सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। गुरुवार की सुबह सारंडा के घने जंगलों में हुई एक भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के शीर्ष कमांडर और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली पतिराम माझी उर्फ

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: झारखंड के चाईबासा जिले से सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। गुरुवार की सुबह सारंडा के घने जंगलों में हुई एक भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के शीर्ष कमांडर और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली पतिराम माझी उर्फ अनल दा समेत 11 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस कार्रवाई को माओवादी संगठन के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक शुरू हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को सारंडा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खुद को घिरता देख नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी मोर्चा संभाला और काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद 11 नक्सलियों को जमीन सुंघा दी।

हथियारों का जखीरा बरामद, माओवादी रणनीतिकार का अंत

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एके-47, इंसास राइफल और एसएलआर जैसे घातक हथियारों के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक और गोलियां बरामद की गई हैं। मारा गया अनल दा भाकपा माओवादी की केंद्रीय कमेटी का सदस्य था। वह मूल रूप से गिरिडीह के पीरटांड़ का रहने वाला था और संगठन के लिए हथियारों की सप्लाई और रणनीति बनाने का मुख्य सूत्रधार था। अनल दा कई बड़ी और हिंसक नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड रह चुका था।

पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

इस बड़ी जीत के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जंगल में अभी और भी नक्सलियों के छिपे होने की संभावना है, जिन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई है। इस कार्रवाई से पश्चिमी सिंहभूम और आसपास के इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद है। चाईबासा पुलिस और जवानों की इस जांबाजी ने साबित कर दिया है कि झारखंड की धरती पर अब आतंक के लिए कोई जगह नहीं है।

इस खबर को भी पढ़ें : सारंडा जंगल में नक्सली IED धमाका: युवती की मौत, दो महिलाएं गंभीर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram