फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

केंद्र सरकार ने डिफेंस इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों को दिल्ली बुलाया

India News: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, भारत फोर्ज लिमिटेड के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर बाबासाहेब नीलकंठ कल्याणी ने कहा कि सरकार ने डिफेंस इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों को दिल्ली बुलाया है। उन्होंने यह बात इस सवाल के जवाब

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, भारत फोर्ज लिमिटेड के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर बाबासाहेब नीलकंठ कल्याणी ने कहा कि सरकार ने डिफेंस इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों को दिल्ली बुलाया है। उन्होंने यह बात इस सवाल के जवाब में कही। भारत फोर्ज लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को उछाल के साथ 1132 रुपए पर पहुंच गए हैं।

भारत फोर्ज लिमिटेड के सीएमडी ने कहा कि हमें अगले हफ्ते दिल्ली बुलाया गया है, इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बता सकता। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, भारत डायनामिक्स लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड दूसरी प्रमुख डिफेंस कंपनियां हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो हफ्तों में डिफेंस स्टॉक्स का मार्केट कैप करीब 5 बिलियन डॉलर बढ़ा है। कल्याणी ग्रुप आर्टिलरी सिस्टम्स, प्रोटेक्टेड व्हीकल्स, आर्मर्ड व्हीकल्स अपग्रेड, गोला-बारूद, मिसाइल, एयर डिफेंस सॉल्यूशंस और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स बनाती है।

भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 4 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 1518.80 रुपए पर पहुंच गए। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ 316.35 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 4529.80 रुपए पर जा पहुंच गए। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड एलसीए तेजस और सुखोई बनाती है। वहीं, भारत डायनामिक्स लिमिटेड गाइडेड मिसाइल्स, अंडरवाटर वीपंस और इंडियन ऑर्म्ड फोर्सेज के लिए एलाइड डिफेंस इक्विपमेंट बनाती है, जिनमें आकाश मिसाइल भी शामिल है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, लैंड बेस्ड रडार, नेवल सिस्टम्स और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम्स बनाती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram