फॉण्ट कनवर्टर NEW

अनिल अंबानी पर 1085 करोड़ की धोखाधड़ी का नया केस, CBI ने दर्ज की FIR

Mumbai: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के पूर्व डायरेक्टर अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का एक नया संगीन मामला दर्ज किया है। यह बड़ी कार्रवाई

अपनी भाषा में पढ़ें

Mumbai: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के पूर्व डायरेक्टर अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का एक नया संगीन मामला दर्ज किया है। यह बड़ी कार्रवाई पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की लिखित शिकायत पर की गई है। बैंक का सीधा आरोप है कि अनिल अंबानी और उनकी कंपनी ने साल 2013 से 2017 के बीच बैंक के साथ 1,085 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धोखाधड़ी की है। सीबीआई ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420 और 120 बी के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

पीएनबी के मैनेजर संतोषकृष्ण अन्नवरपु की शिकायत के मुताबिक, अनिल अंबानी और कंपनी के अन्य निदेशकों ने बैंक से मिले फंड का गलत इस्तेमाल किया। एफआईआर में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पीएनबी को 621.39 करोड़ रुपये और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (जिसका अब पीएनबी में विलय हो चुका है) को 463.80 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाया है। बैंक का दावा है कि कंपनी ने लोन की रकम को उन जगहों पर निवेश किया या भेजा, जिसकी जानकारी बैंक को कभी नहीं दी गई थी।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब अनिल अंबानी जांच के दायरे में आए हों। इससे पहले फरवरी में भी बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ 2,220 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में उन पर केस दर्ज हुआ था। ताजा अपडेट के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान बंगले ‘एबोड’ को भी जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अब तक दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पुणे और हैदराबाद समेत देश के कई बड़े शहरों में उनकी करीब 15 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है। बता दें कि अनिल अंबानी पर कुल 40 हजार करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में गहन जांच चल रही है, जिसने कॉरपोरेट जगत में हड़कंप मचा दिया है।

Read more: अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED की बड़ी स्ट्राइक, मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram