Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»झारखंड की डांसर बहनों से पटना में हैवानियत, 13 लोगों पर मामला दर्ज
Bihar

झारखंड की डांसर बहनों से पटना में हैवानियत, 13 लोगों पर मामला दर्ज

बिहार के पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में झारखंड की दो डांसर बहनों को बंधक बनाकर 13 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
By Samsul HaqueJune 20, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna: बिहार के बेगूसराय में एक महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि अब राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र (दानापुर अनुमंडल) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां झारखंड के लातेहार जिले की रहने वाली दो सगी बहनों के साथ बंधक बनाकर 13 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। दोनों बहनें वर्तमान में पटना के मीठापुर इलाके में किराए के मकान में रहकर डांस कार्यक्रमों के जरिए अपना जीवन-यापन करती थीं।

Read more: जगतसिंहपुर मर्डर मिस्ट्री: प्रेमी की धोखेबाजी और झारखंड के आरोपी की हैवानियत

तिलक समारोह के बहाने बुलाकर बंधक बनाया

पीड़ित बहनों ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि नौबतपुर के भेलुरा रामपुर निवासी मुन्ना कुमार ने 18 जून को एक तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के लिए उन्हें बहाने से गांव बुलाया था। जब दोनों डांसर बहनें वहां पहुंचीं, तो मुन्ना कुमार, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार, दोस्त भानू कुमार समेत कई युवकों ने मिलकर उन्हें एक स्थान पर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने रात भर दोनों बहनों के साथ मारपीट की और बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

फुलवारीशरीफ में शोर मचाकर मांगी मदद

बताया जा रहा है कि रात भर दरिंदगी करने के बाद आरोपी अगले दिन उन्हें वापस मीठापुर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में फुलवारीशरीफ पहुंचते ही दोनों बहनों ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। युवतियों को संकट में देखकर स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को अपने संरक्षण में ले लिया। फुलवारीशरीफ थाने की सूचना पर बाद में नौबतपुर पुलिस दोनों पीड़िताओं को अपने साथ ले गई।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जांच के लिए एसआईटी गठित

इस सनसनीखेज मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया गया है। घटनास्थल से फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य और नमूने जुटाए हैं। नौबतपुर थानाध्यक्ष के अनुसार, पीड़िताओं के आवेदन पर संयुक्त प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।

Read more: गिरिडीह शर्मसार: मेले से लौट रही दो नाबालिगों से हैवानियत, पुलिस की छापेमारी!

प्राथमिकी में कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िताओं का मेडिकल टेस्ट और कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है, साथ ही उन्हें जरूरी काउंसलिंग और सुरक्षा भी प्रदान की गई है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खान सर को गिरफ्तारी से बड़ी राहत, कोर्ट में पुलिस ने सौंपी केस डायरी

June 20, 2026

गुमला के चैनपुर सीएचसी पर उठे सवाल, घायलों को इलाज नहीं मिलने का आरोप

June 20, 2026

जादू-टोना के शक में डॉक्टर ने की मेड की ह’त्या; मानसिक तनाव में था परिवार

June 20, 2026

RECENT ADDA.

खान सर को गिरफ्तारी से बड़ी राहत, कोर्ट में पुलिस ने सौंपी केस डायरी

June 20, 2026

गुमला के चैनपुर सीएचसी पर उठे सवाल, घायलों को इलाज नहीं मिलने का आरोप

June 20, 2026

जादू-टोना के शक में डॉक्टर ने की मेड की ह’त्या; मानसिक तनाव में था परिवार

June 20, 2026

रेडवा देवी मंडप हादसा: नए मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा या पुराने स्थल पर होगा पुनर्निर्माण

June 20, 2026

पंक्चर दुकानदार के नाम पर 100 करोड़ का धंधा, GST विभाग हैरान

June 20, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.